Search

 
 
 

झारखंड CID की कार्रवाई: 2.07 करोड़ की साइबर ठगी केस में वेस्ट बंगाल से आरोपी गिरफ्तार

झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक और सफलता हासिल की है.
 

Ranchi : झारखंड पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक और सफलता हासिल की है. रांची स्थित साइबर अपराध थाना में दर्ज कांड संख्या 160/25 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2.07 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में एक मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल से पकड़ा है. पकड़े गए साइबर अपराधी की पहचान अभिषेक बेरा (26 वर्ष) के रूप में हुई है.

 

 

फर्जी ट्रेडिंग ऐप GLOBIXVAULT के जरिए बनाया शिकार 

इस हाई-टेक ठगी की शुरुआत एक व्हाट्सएप ग्रुप DIGITAL ASSETS से हुई. साइबर अपराधियों ने पीड़ित को इस ग्रुप में जोड़कर नामी वित्तीय संस्थानों के नाम पर फर्जी इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग के लुभावने ऑफर्स दिए.

 

विश्वास जीतने के लिए GLOBIXVAULT नामक एक फर्जी एप्लीकेशन का सहारा लिया गया, जिसमें पीड़ित को नकली मुनाफा दिखाया जा रहा था. इस झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में विभिन्न बैंक खातों में कुल 2.07 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईडी की टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना में छापेमारी की. स्थानीय पुलिस के सहयोग से अभिषेक बेरा को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के पास से ठगी में इस्तेमाल किए गए कई डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही