Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में रिटायर शिक्षकों को विदाई, आज ही मिला पेंशन का लाभ

रांची जिला प्रशासन ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए आज समाहरणालय में पेंशन दरबार सह विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची जिला प्रशासन ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए आज समाहरणालय में पेंशन दरबार सह विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की. इस मौके पर 24 रिटायर शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सबसे अच्छी बात यह रही कि सभी शिक्षकों को रिटायरमेंट के दिन ही पेंशन, ग्रेच्युटी और बाकी सभी लाभ दे दिए गए.

 


शिक्षक समाज की रीढ़ हैं

उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं. वे बच्चों का भविष्य बनाते हैं. उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद भी शिक्षकों का सम्मान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है.


नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं

 

उपायुक्त ने सभी रिटायर शिक्षकों को आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक स्वस्थ रहें, खुश रहें और समाज के लिए काम करते रहें.

 

दूसरे विभागों को भी करने की सलाह


उपायुक्त ने कहा कि ऐसा आयोजन सिर्फ शिक्षा विभाग में ही नहीं, बल्कि हर विभाग में होना चाहिए. इससे रिटायर कर्मचारियों को सम्मान मिलेगा और उन्हें पेंशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.


डीईओ ऑफिस को निर्देश

उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय को निर्देश दिया कि इस व्यवस्था को नियमित रूप से लागू किया जाए, ताकि हर रिटायर शिक्षक को समय पर पेंशन और सम्मान मिल सके.


2025 से चल रही है यह व्यवस्था

जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय की ओर से जनवरी 2025 से हर महीने यह कार्यक्रम किया जा रहा है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही