Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: मानुषमुड़िया आश्रम में मनाया गया अक्षय तृतीया, 42 यूनिट रक्तदान

बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया गांव स्थित स्वामी निगमानंद आश्रम में मंगलवार को अक्षय तृतीया का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan

 

Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया गांव स्थित स्वामी निगमानंद आश्रम में मंगलवार को अक्षय तृतीया का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. हिमाद्री भोल के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई, जिसके उपरांत भार्गव चैतन्य ब्रह्मचारी ने स्वामी निगमानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें तंत्र, ज्ञान, योग और प्रेम भक्ति का अद्वितीय संगम बताया. 

 

उन्होंने स्वामी जी के एक साधारण गृहस्थ से निर्विकल्प समाधि प्राप्त महान सद्गुरु बनने की प्रेरक यात्रा का भी वर्णन किया. इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ सामाजिक सरोकार निभाते हुए रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुल 42 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ. 

 

दोपहर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विजया नंद सरस्वती, आनंद मय भोल, शिब शंकर भोल तथा सपन बंद ने सराहनीय योगदान दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही