Search

 
 
 

Baharagora : स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को सिविल सर्जन के नाम एक 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा.
 
  •  प्रभारी को सौंपा 13 सूत्री ज्ञापन

Himangshu karan

Baharagora : क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को सिविल सर्जन के नाम एक 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा. 

 

 

इसमें अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, आवश्यक दवाइयों व एंटी रेबीज टीकों की उपलब्धता, सिजेरियन प्रसव की शुरुआत, 50 बेड के नए फैब्रिकेटेड अस्पताल को चालू करने, ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया जांच कैंप लगाने तथा ब्लीचिंग छिड़काव जैसी जनहित की मांगें शामिल हैं. 

 

Uploaded Image

 

आउटसोर्स कर्मियों के वेतन भुगतान व खराब एम्बुलेंस की मरम्मत की मांग उठाते हुए भाजपा ने जल्द कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.इस मौके पर मुख्य रूप से चंदना मुर्मू, अपूर्व सुंदर दास, उत्पल कुमार पैरा, भक्तिश्री पांडा, कृष्ण पाल, काजल महाकुड, अर्चना दास, मंजुला पलाई, कल्पना सीट, महादेव बैठा, कबींद्रनाथ कुंडू, तरुण बैरा, नारायण राणा, शांति गिरी, गोपाल सीट, बीमान जाना, भवरंजन महतो, गौरांग साव और जयंत मंडल उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही