Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Baharagora : ट्रेन हादसे के शिकार मजदूर का शव पहुंचा गांव, मातम

रोजी-रोटी की तलाश में आंध्र प्रदेश गए बहरागोड़ा प्रखंड के ब्राह्मणकुंडी गांव निवासी 33 वर्षीय शशधर मुंडा का पार्थिव शरीर गुरुवार को शाम जैसे ही उनके घर पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
Advertisement
Advertisement

Baharagora (Himangshu karan) : रोजी-रोटी की तलाश में आंध्र प्रदेश गए बहरागोड़ा प्रखंड के ब्राह्मणकुंडी गांव निवासी 33 वर्षीय शशधर मुंडा का पार्थिव शरीर गुरुवार को शाम जैसे ही उनके घर पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. 

 

अनकापल्ली स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से शशधर की जान चली गई थी, जिसके बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे बिलखते हुए वृद्ध पिता नारायण मुंडा और पत्नी सपना मुंडा को छोड़ गए हैं.

 

Uploaded Image

पति के जाने के सदमे में पत्नी की तबीयत इस कदर बिगड़ी कि उन्हें बेहोशी की हालत में गांव के डॉक्टर से सेलाइन चढ़वाना पड़ा. इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध ग्रामीण बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे हैं, लेकिन शशधर के असमय जाने से परिवार के सामने आजीविका का बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही