Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Baharagora  : स्वास्थ्य केंद्र में विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस पर कैंप का शुभारंभ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस के उपलक्ष्य पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलने वाले विशेष जागरूकता कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan

Baharagora : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को विश्व जनसंख्या स्थिरता दिवस के उपलक्ष्य पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलने वाले विशेष जागरूकता कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया. जिसका उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू और पूर्णापानी की मुखिया पानसोरी हांसदा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. 

 

 

इस विशेष अवसर पर उपस्थित आम जनता और स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए डॉ. उत्पल मुर्मू ने कहा कि देश और समाज के विकास के लिए बढ़ती आबादी को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है,और परिवार नियोजन के साधनों को अपनाकर ही जनसंख्या में स्थिरता लाई जा सकती है.

 

Uploaded Image

 

 

 जिसके लिए ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक है. इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बहरागोड़ा स्वास्थ्य केंद्र के समस्त अधिकारी व स्वास्थ्य कर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या में क्षेत्र के आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही