Search

 
 
 

Ramgarh News :रक्षाबंधन पर डाक विभाग की अनूठी पहल, 70 रुपये में देशभर में भेजें हैंडमेड राखी

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डाक विभाग की ओर से विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए विशेष पहल की जा रही है. इस अभियान के तहत मात्र 70रूपये में स्पीड पोस्ट के माध्यम से देश के किसी भी कोने में हस्तनिर्मित राखी भेजी जा सकती है.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डाक विभाग की ओर से विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए विशेष पहल की जा रही है. इस अभियान के तहत मात्र 70रूपये में स्पीड पोस्ट के माध्यम से देश के किसी भी कोने में हस्तनिर्मित राखी भेजी जा सकती है.

 

 

डाक विभाग की इस पहल का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना, पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करना तथा डाक सेवाओं के प्रति जागरूकता फैलाना है. इस राशि में 55 रूपये स्पीड पोस्ट शुल्क, 10रूपये विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफा और 5 रूपये प्रबंधन शुल्क शामिल है.

 

Uploaded Image

 

रामगढ़ जिले के स्कूलों और अभिभावकों से डाक विभाग के द्वारा अपील की गई है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और रक्षाबंधन के अवसर पर अपने हाथों से बनाई गई राखियों को डाक विभाग के माध्यम से अपने प्रियजनों तक भेजें.डाक विभाग का कहना है कि यह पहल न केवल भाई-बहन के स्नेह को दूर-दराज तक पहुँचाने का माध्यम बनेगी, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को भी प्रोत्साहित करेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही