Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: NH-49 पर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक महिला गंभीर रूप से घायल

शुक्रवार दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-49 पर गम्हरिया चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया. इस हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.
Advertisement
Advertisement

Baharagora: शुक्रवार दोपहर को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-49 पर गम्हरिया चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया. इस हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.


जानकारी के मुताबिक, गम्हरिया चौक के नजदीक पेट्रोल पंप के पास दुर्घटना हुई. कैमी कांटुलिया गांव की निवासी चित्रा नायक अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर ओडिशा जा रही थीं. पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद जैसे ही वे सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी जामसोला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (संख्या: JH01DE0547) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क पर गिर और गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाई. पुलिस कर्मियों ने बिना समय गंवाए एक निजी वाहन की मदद से घायल महिला को तत्काल बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा (ओडिशा) रेफर कर दिया है.


वहीं, बहरागोड़ा पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों (बाइक और कार) को जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही