Search

 
 
 

पलामूः कमिश्नर ने परिवहन कार्यालय व MMCH का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

आयुक्त ने जिला परिवहन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान राजस्व संग्रह, लंबित मामलों के निष्पादन और आम जनता को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की. अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया.
 

Medininagar : आयुक्त कुमुद सहाय ने शुक्रवार को मेदिनीनगर स्थित जिला परिवहन कार्यालय व पोखराहा स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज (एमएमसीएच) का निरीक्षण किया. उन्होंने राजस्व वृद्धि, पारदर्शिता, अवैध गतिविधियों पर रोक और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए.

 

 

आयुक्त ने जिला परिवहन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान राजस्व संग्रह, लंबित मामलों के निष्पादन और आम जनता को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की. अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही बालू की अवैध ढुलाई पर रोक सुनिश्चित करने, वाहनों का निबंधन, कर वसूली, फिटनेस जांच व ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने पर जोर दिया. बकाया वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कार्यों में पारदर्शिता लाने के निर्देश भी दिए.

 

मेडिकल कॉलेज में बेहतर शैक्षणिक माहौल पर फोकस

 

आयुक्त ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल, कैंटीन, शौचालय, लिफ्ट और बिजली की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने छात्राओं के रहने की व्यवस्था बेहतर करने, नियमित साफ-सफाई और कैंटीन में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. खराब लिफ्ट को अविलंब चालू कराने पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. लिफ्ट के एनुअल मेंटेनेंस चार्ज के भुगतान की भी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की. निरीक्षण के दौरान आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही