Search

 
 
 

बहरागोड़ा : अनियंत्रित होकर कार ट्रेलर से टकराई, रांची लौट रहे परिवार के तीन लोग घायल

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एनएच 18 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां काली मंदिर के पास एक कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में कोलकाता से इलाज कराकर रांची लौट रहे परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Himangshu karan

Behragora  :  बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एनएच 18 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां काली मंदिर के पास एक कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में कोलकाता से इलाज कराकर रांची लौट रहे परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

मिली जानकारी के अनुसार, रांची निवासी फरीन तालत (25), नौसीन तालत (23) और मुसरफ अहमद (25) अपने परिजनों के साथ कोलकाता से अपने पिता का इलाज कराकर रांची घर लौट रहे थे. वे एक एंबुलेंस और दो अन्य छोटे निजी वाहनों में सवार थे. तभी अचानक उनकी हुंडई क्रेटा कार असंतुलित हो गई और सड़क पर चल रहे एक ट्रेलर से टकरा गई.

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई और तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले जाया गया, जहां तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही