Search

 
 
 

बहरागोड़ाः ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव पर देशभक्ति व संस्कृति के रंग में रंगे बच्चे

बी़डीओ केशव भारती ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल जैसे संस्थान हमारी धार्मिक संस्कृति और संस्कारों की पाठशाला हैं.
 

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा के जयपुरा स्थित ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया. समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडीओ केशव भारती, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर मित्रश्वर अग्निमित्र व क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सदस्य आदित्य प्रधान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया.


इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए, जिसमें स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीतों व नृत्य के जरिए राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की. मंच पर स्थानीय लोक संस्कृति व परंपराओं का सुंदर प्रदर्शन किया, जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं. बी़डीओ केशव भारती ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल जैसे संस्थान हमारी धार्मिक संस्कृति और संस्कारों की पाठशाला हैं. यहां बच्चों को न केवल किताबी ज्ञान, बल्कि देशभक्ति और उत्साह की शिक्षा भी दी जा रही है, जो उनके भविष्य के लिए अनिवार्य है.

 

इस अवसर पर स्कूल में पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर स्कूल के संस्थापक कांचन महापात्रा, प्रधानाध्यापक गुणाधार सीट, गौरी शंकर दास, रंजीत बाला, दीपक महापात्र, दिलीप दास, असीस गोराई, टटन पाल, अभिजीत दास सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व अन्य लोग उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही