Search

बहरागोड़ा कॉलेज के संस्थापक व ‘व्याख्याता’ रसराज राणा को दी गई अंतिम विदाई

Baharagora: शिक्षा जगत के एक स्तंभ और बहरागोड़ा महाविद्यालय के नींव रखने वाले प्रख्यात व्याख्याता रसराज राणा का शनिवार को निधन हो गया. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. झारखंड के पूर्व मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी के आवासीय कार्यालय में एक विशेष शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.


 
शोक सभा में डॉ. दिनेश षाड़ंगी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सालवनी निवासी दिवंगत रसराज राणा के तस्वीर पुष्पअर्पित कर उन्हें नमन किया. सभा में मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान के लिए दो मिनट का मौन रखा. पूर्व मंत्री डॉ. षाड़ंगी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रसराज राणा जी का निधन बहरागोड़ा के लिए एक अपूरणीय क्षति है. 

 

उन्होंने कहा की बहरागोड़ा कॉलेज की स्थापना में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता. वे एक कुशल शिक्षक होने के साथ-साथ समाज के मार्गदर्शक भी थे. उनके जाने से शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में जो रिक्तता आई है, उसे भरना कठिन होगा. इस मौके पर मुख्य रूप से सुदीप पटनायक, जीत वाहन राउत, जयंत दास, मुना दास, हुकुम महतो, मृत्युंजय साऊ, सनत कर सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp