Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Baharagora : रतन मुंडा के निधन पर पंचायत भवन में शोक सभा आयोजित

प्रखंड क्षेत्र की खांडामौदा पंचायत के वार्ड संख्या 6 के वर्तमान सदस्य रतन मुंडा के आकस्मिक निधन पर बुधवार को पंचायत भवन में मुखिया पंचानन मुंडा की अध्यक्षता में एक भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan

Baharagora : प्रखंड क्षेत्र की खांडामौदा पंचायत के वार्ड संख्या 6 के वर्तमान सदस्य रतन मुंडा के आकस्मिक निधन पर बुधवार को पंचायत भवन में मुखिया पंचानन मुंडा की अध्यक्षता में एक भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

 

विगत कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे रतन मुंडा के असमय चले जाने को समाज और पंचायत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए मुखिया ने जनसेवा और ग्रामीण विकास में उनके अमूल्य योगदान को याद किया. 


इस दौरान उपस्थित मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही