Search

 
 
 

बहरागोड़ा : श्याम मंदिर में अखंड हरिनाम संकीर्तन, श्रद्धालु भक्ति में सरोबार

बहरागोड़ा प्रखंड के छोटा पारुलिया स्थित श्री श्री श्याम मंदिर में 16 प्रहर व्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्ति के सागर में सराबोर हो गया है.
 

Himangshu karan

 

Behragoda :  बहरागोड़ा प्रखंड के छोटा पारुलिया स्थित श्री श्री श्याम मंदिर में 16 प्रहर व्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्ति के सागर में सराबोर हो गया है.

 

2 अप्रैल को अधिवास के साथ शुरू हुए इस भव्य अनुष्ठान में बांकुड़ा और पश्चिम मेदिनीपुर से आईं प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियां (गिरिधारी, सुबल दास, बंकुल कृष्ण, नित्यानंद, गोराचांद और मिलन कृष्ण संप्रदाय) अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही हैं.

 

वहीं "हरे कृष्ण, हरे राम" के महामंत्र से गुंजायमान वातावरण के बीच इस महोत्सव का समापन 5 अप्रैल (रविवार) को भव्य दधि महोत्सव, विशेष भोग आरती और महाप्रसाद वितरण के साथ होगा.

 

इस आध्यात्मिक चेतना और आपसी भाईचारे के प्रसार के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आयोजन समिति द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही