Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: पटाखे की चिंगारी से गोशाला में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

गांव में लोग पटाखे जला रहे थे. इसी दौरान एक पटाखे की जलती हुई चिंगारी असीम बाला की गोशाला की फुस की छत पर जा गिरी. सूखे फुस में तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी गोशाला आग की लपटों में घिर गई.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड कुठीग्राम में बुधवार को पटाखे की चिंगारी से पास के असीम बाला की गोशाला में आग लग गई. इस घटना में गोशाला का सारा सामान जलकर राख हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को गांव में लोग पटाखे जला रहे थे. इसी दौरान एक पटाखे की जलती हुई चिंगारी असीम बाला की गोशाला की फुस की छत पर जा गिरी. सूखे फुस में तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी गोशाला आग की लपटों में घिर गई.

 

राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी, गोशाला में कोई मवेसी नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हालांकि, गोशाला में रखे खेती-किसानी के उपकरण व अन्य सामान पूरी तरह जल गए. घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन ग्रामीण रास्ता संकरा होने के कारण दमकल गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही