Search

 
 
 

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बोले – हिम्मत है तो पेसा नियमावली जनता में लेकर जाएं

Ranchi: प्रदेश बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पहले संबोधन में ही राज्य सरकार को निशाने पर लिया. कहा है कि पेसा नियमावली बनाने से पहले दूसरे राज्यों की भी नियमवली देख लेते. आदिवासियों के साथ छल किया गया है.
 

Ranchi: प्रदेश बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पहले संबोधन में ही राज्य सरकार को निशाने पर लिया. कहा है कि पेसा नियमावली बनाने से पहले दूसरे राज्यों की भी नियमवली देख लेते. आदिवासियों के साथ छल किया गया है. अगर सरकार में ताकत है तो इस नियमावली को जनता के बीच ले कर जाएं. 


आदिवासियों के नाम पर सिर्फ वोट बटोरने का काम होता है. आज कड़िया मुंडा जैसे व्यक्ति को अपराधी फोन कर धमकी दे रहे हैं. आखिर झारखंड कहां जा रहा है. बंदुक की नोक पर डाका डालने का काम हो रहा है. 

 

चुनाव में हार जीत अलग बात है


साहू ने कहा कि चुनाव में हार-जीत अलग बात है. हार जीत के लिए प्रेरित करता है. लेकिन झारखंड में झूठे-फरेबी लोग जिन्होंने झारखंड आंदोलन को बेचने औहर खरीदने का काम किया, वैसे लोग आज सरकार में बैठे हुए हैं. वे किसी का भला नहीं सोंच सकते. 


जल जंगल और जमीन में डाका डाला जा रहा है. राज्य में घुसपैठिया घुस रहे हैं. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि चुन-चुन कर घुसपैठियों को निकालेंगे. साहेबगंज के उद्धवा प्रखंड में 78.6 फीसदी मतदाता बढ़ गए. राज्य विरोधी लोग एसआइआर का विरोध कर रहे हैं. नेपाल में जैसे जनता ने सड़क पर आकर सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया. यहां भी ऐसा होगा तो जनता सरकार को बेदखल करेगी. 

 

एक बड़े भाई ने छोटे भाई को सौंपी है जिम्मेवारी


आदित्य साहू ने बाबूलाल मरांडी की तारीफ करते हुए कहा कि एक बड़े भाई ने छोटे भाई को जिम्मेवारी सौंपी है. बाबूलाल मरांडी राज्य के धरोहर हैं. संगठन और सरकार चलाने का व्यापक अनुभव है. मैं जीवन का कण-कण,क्षण क्षण भाजपा को देने का काम करूंगा. 


उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि धैर्य मत खोईए. चलते रहिए. भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव से जनता-जर्नादन के लिए काम करता है. जनता का आर्शीवाद कभी बेकार नहीं जाता. मैं कभी आडंबर पर ध्यान नहीं देता. राजनीतिक जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे. अच्छे रास्ते पर चलने से दुनिया की कोई ताकत बर्बाद नहीं कर सकती. 


 
नितिन नवीन जैसे साधारण कार्यकर्ता को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया


साहू ने कहा कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है. कार्यकर्ता निष्ठा और समपर्ण के साथ काम करते हैं. राष्ट्रभक्ति के भाव से पार्टी को सींचने का काम किया है. प्रधानमंत्री मोदी से बार-बार सीखता हूं. संसद में वे एक-एक सांसदों को नाम से पुकारते हैं. राष्ट्रीय नेतृत्व एक-एक कार्यकर्ता को सम्मान देने का काम करते हैं. आज नितिन नवीन जैसे साधारण कार्यकर्ता को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. मनुष्य का काम बोलता है. आचार-विचार और व्यवहार बोलता है. 


भाजपा रूपी मां से पहचान और प्रसिद्धी दी है. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयान उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महापुरूषों ने त्याग, तपस्या और बलिदान से पार्टी रूपी वट-वृक्ष को सींचने का काम किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही