Search

 
 
 

रामगढ़: कोयला कारोबारी के घर पर फायरिंग करने वाले राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार

जिला पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय अपराधी गिरोह पर कार्रवाई करते हुए बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है. एसपी अजय कुमार के निर्देश पर पुलिस ने कुज्जू क्षेत्र के व्यवसायी डब्बू सिंह के घर पर हुई गोलीबारी मामले का खुलासा करते हुए राहुल दुबे गैंग के 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में से 2 उत्तर प्रदेश के दो शार्प शूटर भी हैं. जिन्हें रांची के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी के हत्या की सुपारी दी गई थी.
 

Ramgarh: जिला पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय अपराधी गिरोह पर कार्रवाई करते हुए बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है. एसपी अजय कुमार के निर्देश पर पुलिस ने कुज्जू क्षेत्र के व्यवसायी डब्बू सिंह के घर पर हुई गोलीबारी मामले का खुलासा करते हुए राहुल दुबे गैंग के 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में से 2 उत्तर प्रदेश के दो शार्प शूटर भी हैं. जिन्हें रांची के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी के हत्या की सुपारी दी गई थी. पकड़े गए अपराधियों में नकुल कुमार, राज कुमार, मुकेश करमाली, रंजीत साव, जयेशपाल और सन्नी सिंह शामिल है. इन अपराधियों के पास से तीन हथियार समेत अन्य सामान बरामद हुए है. पकड़े गए सभी आरोपियों का पहले से अपराधिक इतिहास रहा है.

Uploaded Image

क्या था मामला? 

बीते 5 जनवरी को कुज्जू ओपी क्षेत्र के नयामोड़ निवासी व्यवसायी डब्बू सिंह के आवास पर अज्ञात अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर गोलीबारी की थी. साथ ही मौके पर अपराधियों ने राहुल दुबे गिरोह का धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी निर्देश पर एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. अनुसंधान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि राहुल दुबे और सत्यम शुक्ला उर्फ आशीष शुक्ला के इशारे पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. 13 जनवरी को पुलिस ने जाल बिछाकर NH-33 भोजपुर ढाबा के पास से पहला अभियुक्त नकुल कुमार चौहान उर्फ बिजली को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने इमामबाड़ा श्याम सरोवर ढाबा के पास जंगल से अन्य 5 अपराधियों को दबोच लिया.

 

बड़े हत्याकांड की रची जा रही थी साजिश 

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल जयेश पाल और सन्नी सिंह उत्तर प्रदेश के कुख्यात शूटर हैं, जिनका यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ का पुराना इतिहास रहा है. इन्हें राहुल दुबे ने रांची के एक बड़े व्यवसायी की हत्या की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे समय रहते पुलिस ने नाकाम कर दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही