Search

 
 
 

बहरागोड़ा : मां मंगलाउषा पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के परुलिया, कुम्हारडुबी, पारुलिया और माटिहाना समेत कई गांवों में मंगलवार को मां मंगलाउषा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के वातावरण में सराबोर नजर आया.
 

Himangshu karan

Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के परुलिया, कुम्हारडुबी, पारुलिया और माटिहाना समेत कई गांवों में मंगलवार को मां मंगलाउषा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के वातावरण में सराबोर नजर आया.

 

आयोजन की शुरुआत भव्य शंखनाद से हुई, जिसके बाद एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, यात्रा में पारंपरिक परिधानों में सजी सैकड़ों महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे और भजनों के साथ मुख्य मार्गों का भ्रमण किया

 

जयकारों की गूंज के साथ जब यह यात्रा पूजा स्थल पहुंची, तो पंडितों ने सानिध्य में सस्वर मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से कलश स्थापना की गई. मां मंगलाउषा की दिव्य प्रतिमा के समक्ष अखंड दीप प्रज्वलित कर सुख-समृद्धि और मांगलिक कार्यों की सिद्धि की कामना की गई. 

 

शुद्धिकरण और सामूहिक भक्ति के प्रतीक के रूप में शुरू हुआ यह अनुष्ठान अब अपने अगले चरण में प्रवेश कर चुका है, जहां आगामी दिनों तक चलने वाले हवन, पूजन और महाआरती के कार्यक्रमों से पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति से ओत-प्रोत रहा.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही