Search

 
 
 

बहरागोड़ा: स्वर्णरेखा से बरामद सिलिंडरनुमा वस्तु निकली 'जिंदा बम'

रांची से पहुंचे बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) ने प्रारंभिक जांच में पुष्टि की है कि यह एक शक्तिशाली 'जिंदा बम' है. टीम के प्रभारी नंदकिशोर सिंह ने बताया कि बम काफी बड़ा और घातक है.
 

रांची से पहुंची टीम ने किया खुलासा, सेना ही कर सकती है निष्क्रिय


Himangshu karan


Baharagora : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा स्थित स्वर्णरेखा नदी से बीते मंगलवार को मिली सिलिंडरनुमा लोहे की वस्तु को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. रांची से पहुंचे बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) ने प्रारंभिक जांच में पुष्टि की है कि यह एक शक्तिशाली 'जिंदा बम' है. टीम के प्रभारी नंदकिशोर सिंह ने बताया कि बम काफी बड़ा और घातक है. इसकी गंभीरता को देखते हुए इसे सामान्य तरीके से नष्ट नहीं किया जा सकता. इसे निष्क्रिय करने के लिए उच्च स्तरीय तकनीकी कौशल की आवश्यकता है, जो केवल भारतीय सेना के पास है.

 


मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने बम मिलने वाले स्थान को पूरी तरह से सील कर दिया है. साथ ही आसपास के ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे उस क्षेत्र की ओर न जाएं और बम के साथ छेड़छाड़ न करें.


 सात माह पहले बंगाल में मिला था ऐसा ही बम


ज्ञात हो  कि सात माह पहले पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लापुर थाना क्षेत्र के भरमपुर गांव के समीप स्वर्णरेखा नदी में इसी प्रकार का एक बम मिला था. तब वहां के प्रशासन ने कोलाईगुंडा एयर फोर्स के अधिकारियों को बुलाकर उक्त बम को निष्क्रिय कराया था.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही