Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: हाथी गलियारे में अंधेरा, दूधकुंडी चौक की खराब हाईमास्ट लाइट खतरे का संकेत

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के दूधकुंडी स्कूल के सामने स्थित मुख्य चारमुहानी चौक पर लगी हाई मास्ट लाइट पिछले एक महीने से खराब पड़ी है. जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है. यह स्थान न केवल गांव का मुख्य केंद्र है, बल्कि जंगली हाथियों के आवागमन का प्रमुख रास्ता भी है.
Advertisement
Advertisement

Baharagora (Himangshu karan): बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के दूधकुंडी स्कूल के सामने स्थित मुख्य चारमुहानी चौक पर लगी हाई मास्ट लाइट पिछले एक महीने से खराब पड़ी है. जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है. यह स्थान न केवल गांव का मुख्य केंद्र है, बल्कि जंगली हाथियों के आवागमन का प्रमुख रास्ता भी है.

 


बता दें, इन रास्तों से हाथियों का झुंड गुजरता है. अंधेरा होने के कारण यहां कभी भी हाथियों और इंसानों के बीच हिंसक टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान होने का खतरा बना हुआ है. इस समस्या को लेकर मौके पर अनिल साहू, अनिमेष साहू, अनूप नायक, सुधीर नायक, दीपक बारिक, जयंत सिंह, मिथुन नायक, जोहर नायक और चंचल नायक सहित कई ग्रामीणों ने प्रशासन से लाइट को तत्काल सुधारने की पुरजोर मांग की है ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही