Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा: नारायणपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड

भारतीय जनता पार्टी नारायणपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 133वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना. इस दौरान भाजपा नेता दीपक सिन्हा, सुशील पोद्दार, मुकेश पांडेय, आनंद पोद्दार, कालीचरण दास, मनोज पांडे और बीरू महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Advertisement
Advertisement

Jamtara: भारतीय जनता पार्टी नारायणपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 133वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना. इस दौरान भाजपा नेता दीपक सिन्हा, सुशील पोद्दार, मुकेश पांडेय, आनंद पोद्दार, कालीचरण दास, मनोज पांडे और बीरू महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

कार्यक्रम के उपरांत नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों से संवाद करते हैं, जिसे पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सामूहिक रूप से सुनते हैं. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में आम लोगों की भी सक्रिय भागीदारी होती है, जिससे इसकी महत्ता और बढ़ जाती है.

 

133वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने मई माह की शुरुआत एक पावन अवसर से होने की बात कही और देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की अग्रिम शुभकामनाएं दीं. उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध के जीवन संदेश को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए कहा कि शांति हमारे भीतर से शुरू होती है और स्वयं पर विजय ही सबसे बड़ी जीत है.


उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान वैश्विक तनाव और संघर्ष के दौर में बुद्ध के विचार और अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं. साथ ही, उन्होंने बताया कि दक्षिण अमेरिका के चिली में एक संस्था बुद्ध के विचारों का प्रचार-प्रसार कर रही है.

 

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश में चल रहे जनगणना अभियान को भी बेहद महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना है और हर भारतीय के लिए इसकी जानकारी होना आवश्यक है. इस बार जनगणना का अनुभव पहले से अलग और आधुनिक होगा.

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम से हर बार नई जानकारी मिलती है और कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति काम करने के लिए नई ऊर्जा का संचार होता है. इस अवसर पर राजेश यादव, टिकैत मणि सिंह, मनजीत दे, पुरुषोत्तम पंडित, बलराम पंडित, सलीम शेख, जीवन रजवार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही