Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: बजराहा पुल के पास ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत

मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बजराहा पुल के समीप रविवार दोपहर करीब एक बजे एक व्यक्ति की पैसेंजर ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सिरमा गांव निवासी सुनील दुबे (56 वर्ष) के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Palamu: मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के बजराहा पुल के समीप रविवार दोपहर करीब एक बजे एक व्यक्ति की पैसेंजर ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सिरमा गांव निवासी सुनील दुबे (56 वर्ष) के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया.

 


परिजनों के अनुसार सुनील दुबे रविवार को कजरी रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन पकड़कर अपने रिश्तेदार के घर बरवाडीह जा रहे थे. इसी दौरान बजराहा पुल के पास अचानक ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी. घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची एवं शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही