Search

 
 
 

बहरागोड़ा : महा सप्तमी पर 108 कलशों के साथ हुई दुर्गा पूजा की शुरुआत

सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थलों में आयोजित हो रही दुर्गा पूजा को लेकर पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है. इस अवसर पर दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा महा सप्तमी के शुभ अवसर पर नदी तथा तालाबों से वैदिक रीति रिवाज के अनुसार कलश लाकर स्थापित किया गया तथा पूजा अर्चना प्रारंभ की गई.
 

Himangshu karan

Baharagora  : सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थलों में आयोजित हो रही दुर्गा पूजा को लेकर पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है. इस अवसर पर दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा महा सप्तमी के शुभ अवसर पर नदी तथा तालाबों से वैदिक रीति रिवाज के अनुसार कलश लाकर स्थापित किया गया तथा पूजा अर्चना प्रारंभ की गई.

 

वहीं साकरा पंचायत के शाशन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया. यह कलश यात्रा गांव के ही समीप जामरिया तालाब से 108 कलश में जल लाकर पूजा का औपचारिक शुभारंभ किया गया.इस भव्य कलश यात्रा का नेतृत्व शंकर पाणिग्रही, संजीव रथ, सुमन मिश्र, अभिषेक चक्रवर्ती, राजेश मिश्र और उनके सहयोगियों ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही