Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: लुगाहारा में हाथियों का तांडव, किसानों की फसलों को रौंदा

प्रखंड के लुगाहारा गांव में हाथियों के आतंक से किसान बेहाल हैं. बीती रात छह हाथियों के एक झुंड ने खेतों में घुसकर धान की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan

 

Behragoda : प्रखंड के लुगाहारा गांव में हाथियों के आतंक से किसान बेहाल हैं. बीती रात छह हाथियों के एक झुंड ने खेतों में घुसकर धान की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया.ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड श्मशान घाट के रास्ते खेतों तक पहुंचा और लहलहाती फसल को रौंद डाला.

 

ग्रामीणों ने बम-पटाखे फोड़कर और  मशाल जलाकर हाथियों को भगाने का भरसक प्रयास किया. लेकिन जब तक हाथी वहां से हटे, तब तक किसानों की महीनों की मेहनत मिट्टी में मिल चुकी थी.

 
बता दें कि लुगाहारा गांव अपनी उपजाऊ जमीन के लिए जाना जाता है. किसान अगले एक-दो दिनों के अंदर खेतों में चारा लगाने और फसल की तैयारी में जुटे थे, लेकिन हाथियों के इस हमले ने उनकी आर्थिक कमर तोड़ दी है.


ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से इलाके में डेरा जमाए हुए है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है. अब आलम यह है कि किसान अपनी बची-कुची फसल बचाने के लिए रातों को जागकर पहरा देने को मजबूर हैं.


उधर घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम लुगाहारा पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. विभाग ने कहा कि हाथियों के झुंड पर लगातार नजर रखी जा रही है. हाथियों को फिलहाल लोधासूली जंगल के पार खदेड़ दिया गया है. 

 

वन विभाग ने ग्रामीणों को चेतावनी दी है कि हाथियों का झुंड इलाके में भ्रमणशील हैंय यह दोबारा लुगाहारा की ओर रुख कर सकते हैं, इसलिए किसी भी स्थिति में हाथियों के करीब न जाएं.  हाथियों का झुंड दिखने पर तुरंत विभाग को सूचित करें. पीड़ित किसानों ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी नष्ट हुई फसल का उचित आकलन कर जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए, ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही