Search

 
 
 

Baharagora :  अच्छी बारिश व खुशहाली के लिए सरना धर्म के लोगों ने की आषाढ़ी पूजा

प्रखंड क्षेत्र के दूधकुंडी, जगन्नाथपुर और बेनाशोली गांव में सोमवार को सरना धर्मावलंबियों द्वारा पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ आषाढ़ी पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने मॉनसून में अच्छी बारिश और बेहतर धान की खेती के लिए प्रार्थना की.
 

Himangshu karan


Baharagora :  प्रखंड क्षेत्र के दूधकुंडी, जगन्नाथपुर और बेनाशोली गांव में सोमवार को सरना धर्मावलंबियों द्वारा पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ आषाढ़ी पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने मॉनसून में अच्छी बारिश और बेहतर धान की खेती के लिए प्रार्थना की. 

 

 

इस पावन अवसर पर पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं सूर्योदय से पहले अपने सिर पर पवित्र जल से भरा लोटा लेकर सैकड़ों साल पुराने पीपल व इमली के पेड़ों के पास पहुंचीं, जहां उन्होंने विधि-विधान से सरना माता की पूजा-अर्चना, सिंदूर अर्पण और जलाभिषेक किया. 

 

वहीं गांव के पुजारी जय कृष्णा ने इस वृक्ष के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि यहां पूरी शुद्धता के साथ जल चढ़ाने से क्षेत्र में झमाझम बारिश होती है, जिसका सीधा सकारात्मक प्रभाव कृषि पर पड़ता है. 

 

इस पारंपरिक अनुष्ठान को सफल और गरिमापूर्ण बनाने में रवि सिंह, अनिमेष साह, दीपक नायक, शिव शंकर सिंह, संजय सिंह, सत्यजीत सिंह, समरेश सिंह और शंभू सहित कई स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही