Search

 
 
 

बहरागोड़ा: स्वर्णरेखा में बालू खनन में मिली विशालकाय लोहे की वस्तु, द्वितीय विश्व युद्ध का 'बम' होने का अनुमान

कुछ ग्रामीण पानीपड़ा घाट पर अवैध बालू का खनन कर रहे थे. इसी दौरान जमीन के काफी नीचे किसी कठोर धातु के टकराने का अहसास हुआ. जब ग्रामीणों ने मिलकर उस जगह की पूरी खुदाई की, तो लोहे की विशालकाय सिलिंडरनुमा वस्तु बाहर निकली.
 

Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा स्वर्णरेखा नदी घाट पर अवैध बालू खनन के दौरान लोहे की भारी-भरकम वस्तु मिलने से पूरे इलाके में दहशत और कौतूहल का माहौल है. ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि सिलिंडरनुमा यह वस्तु द्वितीय विश्व युद्ध के समय का कोई बम हो सकता है.


मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कुछ ग्रामीण पानीपड़ा घाट पर अवैध बालू का खनन कर रहे थे. इसी दौरान जमीन के काफी नीचे किसी कठोर धातु के टकराने का अहसास हुआ. जब ग्रामीणों ने मिलकर उस जगह की पूरी खुदाई की, तो लोहे की विशालकाय सिलिंडरनुमा वस्तु बाहर निकली.

 


खबर फैलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. बुजुर्गों व स्थानीय लोगों ने बताया कि बहरागोड़ा का इतिहास द्वितीय विश्व युद्ध के हवाई अड्डे से जुड़ा रहा है. ऐसे में यह कोई शक्तिशाली बम हो सकता है. फिलहाल ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिहाज से उस वस्तु को उसी स्थान पर छोड़ दिया है.


ग्रामीणों का कहना है कि इस रहस्यमयी वस्तु के मिलने की सूचना  प्रशासन को दे दी गई है. खबर लिखे जाने तक मौके पर कोई प्रशासनिक अधिकारी या विशेषज्ञ टीम के नहीं पहुंचीं थी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही