Search

 
 
 

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा की तिथि में दूसरी बार बदलाव, अब 12 अप्रैल को होगी लिखित परीक्षा

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा–2023 की लिखित परीक्षा की तिथि में फिर से बदलाव किया है. अब यह परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी.
 

Ranchi :  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा–2023 की लिखित परीक्षा की तिथि में दूसरी बार बदलाव किया गया है. अब यह परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी.

 

आयोग के अनुसार, पहले उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 22 मार्च 2026 को प्रस्तावित थी. लेकिन सरहुल को लेकर इसमें बदलाव किया था और परीक्षा की तिथि 14 अप्रैल 2026 को निर्धारित की गई थी. लेकिन एक बार फिर परीक्षा तिथि में संशोधन किया गया है और परीक्षा की नई तिथि 12 अप्रैल तय की गई है.

 

उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा राज्य के 8 जिलों रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, देवघर और दुमका में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. 

 

वहीं, परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in/ पर अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में उपलब्ध कराया जाएगा. अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा, क्योंकि डाक या अन्य किसी माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही