Search

 
 
 

बहरागोड़ा : आंधी-बारिश में 50 एकड़ में लगी फसल बर्बाद, बिजली व्यवस्था ठप

बरसोल क्षेत्र में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली. तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया.
 

Himangshu karan

Baharagora : बरसोल क्षेत्र में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली. तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया.कृषि पदाधिकारी संजय कुमार के अनुसार, क्षेत्र में 85.2 मिमी रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई. इस अचानक आई बारिश के कारण करीब 50 एकड़ में लगी धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई.

 

स्थानीय किसान राकेश धड़ा, सुजीत गिरी और उमा शंकर जेना सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में लहलहाती धान की बालियां जमीन से चिपक गईं, जबकि कटी हुई फसल भी भीगकर खराब हो गई.


इस नुकसान के बाद अब मूंगफली की बुवाई को लेकर भी किसानों में चिंता बढ़ गई है.प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के बाद किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है. इस पर कृषि पदाधिकारी ने बीमा धारक किसानों को फसल बीमा के तहत क्लेम करने की सलाह दी है

 

इसके अतिरिक्त, कुदरत के इस कहर ने बिजली व्यवस्था को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है. दर्जनों इंसुलेटर ब्लास्ट होने और तार गिरने के कारण बिजली कर्मी युद्धस्तर पर लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही