Search

 
 
 

जामताड़ा के पेटारी गांव में खसरा की दस्तक, दो मरीजों की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पेटारी गांव में खसरा (Measles) के दो मरीजों की पुष्टि हुई है. जानकारी के मुताबिक, दोनों मरीजों के ब्लड और थ्रोट सैंपल 22 अप्रैल को जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
 

Jamtara : जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित पेटारी गांव में खसरा (Measles) के दो मरीजों की पुष्टि हुई है. जानकारी के मुताबिक, दोनों मरीजों के ब्लड और थ्रोट सैंपल 22 अप्रैल को जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

 

गांव में खसरा के दो मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. जिला निगरानी पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार मेडिकल टीम के साथ गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. 

 

मेडिकल टीम ने गांव में व्यापक सर्वे अभियान चलाया गया, जिसमें दो पॉजिटिव मरीजों के अलावा तीन और संभावित मरीजों की पहचान की गई है. इनमें से एक संदिग्ध मरीज का ब्लड सैंपल बुधवार को जांच के लिए रांची भेजा गया है.

 

स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार निगरानी रख रही है. साथ ही प्रभावित लोगों की सूची तैयार कर रही है. वहीं संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. 

 

इधर, विभाग की ओर से गांव में सघन अभियान चलाकर बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जा रही है. वहीं टीकाकरण से वंचित बच्चों को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है. 

 

स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी बच्चे में बुखार, दाने या खांसी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं, ताकि समय रहते इलाज संभव हो सके. 

 

इस दौरान मौके पर आईडीएसपी अजीत दुबे, डब्ल्यूएचओ मॉनिटर शशिभूषण, सीएचसी नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ए के सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही