Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: ईचड़ाशोल कस्तूरबा विद्यालय का 20वां वार्षिकोत्सव, दिखी सांस्कृतिक झलक

ईचड़ाशोल स्थित पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (KGBV) में मंगलवार को विद्यालय का 20वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. दो दशकों की शैक्षणिक यात्रा और छात्राओं के सर्वांगीण विकास का उत्सव मनाते हुए इस कार्यक्रम ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी.
Advertisement
Advertisement

Baharagora: ईचड़ाशोल स्थित पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (KGBV) में मंगलवार को विद्यालय का 20वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. दो दशकों की शैक्षणिक यात्रा और छात्राओं के सर्वांगीण विकास का उत्सव मनाते हुए इस कार्यक्रम ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी.


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रम पदाधिकारी अजित बोदरा एवं विशिष्ट अतिथि अंजनी कुमारी, मालती लागुरी, शिल्पा मार्डी और सुमित्रा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें स्कूल की प्रगति और उपलब्धियों को साझा किया गया.


बताया गया कि पीएमश्री योजना के तहत स्कूल को 'ग्रीन स्कूल' के रूप में विकसित किया जा रहा है. वहीं वक्ताओं ने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों के सपनों को हकीकत में बदलने का सशक्त माध्यम बन चुका है.


छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी. मंच पर झारखंड की लोक संस्कृति, नाटक, भजन और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.


प्रतिभाशाली छात्राएं हुईं सम्मानित

शिक्षा, खेलकूद और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया. इस मौके पर वार्डन बिनीता बिरुआ, नंदिनी महंती, शिउली प्रधान, एलिना भोल, सोनामनी सोरेन, प्रवीर मिश्रा, मनसा बेरा, अशोक कुमार बेरा सहित कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही