Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा : स्वर्णरेखा तट पर दूसरी बार मिला जिंदा बम, दहशत के बीच सेना ने संभाली कमान

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा-नागुड़साई में स्वर्णरेखा नदी के तट पर दूसरी बार एक विशालकाय बम मिलने से पिछले तीन दिनों से समूचे इलाके में भारी दहशत का माहौल है, जिसकी गंभीरता को देखते हुए शनिवार को रांची से कैप्टन आयुष कुमार सिंह के नेतृत्व में भारतीय सेना की एक विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है.
Advertisement
Advertisement

Himangshu Karan

Bahragoda : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा-नागुड़साई में स्वर्णरेखा नदी के तट पर दूसरी बार एक विशालकाय बम मिलने से पिछले तीन दिनों से समूचे इलाके में भारी दहशत का माहौल है, जिसकी गंभीरता को देखते हुए शनिवार को रांची से कैप्टन आयुष कुमार सिंह के नेतृत्व में भारतीय सेना की एक विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है.

 

विशेषज्ञों के साथ स्थिति का बारीकी से मुआयना करने के बाद कैप्टन सिंह ने थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को पुष्टि की कि यह एक सक्रिय 'जिंदा बम' है, जिसकी मारक क्षमता और तकनीकी श्रेणी का सेना द्वारा गहन अध्ययन किया जा रहा है.

Uploaded Image

स्वर्णरेखा तट पर सेना 

 

सैन्य प्रोटोकॉल के तहत इस विस्फोटक की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय के वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी और वहां से प्राप्त दिशा-निर्देशों के उपरांत ही इसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय (डिफ्यूज) करने की अंतिम कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर सेना ने ग्रामीणों को बम के पास न जाने की सख्त हिदायत देते हुए पूरे क्षेत्र को कड़ी निगरानी में ले लिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही