Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा : आलोक कुमार ने संभाला डीसी का पदभार, टीमवर्क और पारदर्शिता पर दिया जोर

Jamtara: जामताड़ा जिला को शनिवार को नया उपायुक्त मिल गया. आलोक कुमार ने जिले के 27वें डीसी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया. उपायुक्त कार्यालय में आयोजित सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. पदभार संभालने से पहले जामताड़ा पहुंचने पर अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया.
Advertisement
Advertisement

Jamtara: जामताड़ा जिला को शनिवार को नया उपायुक्त मिल गया. आलोक कुमार ने जिले के 27वें डीसी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया. उपायुक्त कार्यालय में आयोजित सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. पदभार संभालने से पहले जामताड़ा पहुंचने पर अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया.

 

अधिकारियों से परिचय, कामकाज की समीक्षा


पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त आलोक कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करें और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें. साथ ही चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

टीमवर्क और ईमानदारी पर विशेष जोर


नए उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि जिले के विकास के लिए टीम भावना सबसे जरूरी है. उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि हर कार्य नियमों के तहत और पूरी ईमानदारी के साथ किया जाए. उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान होना चाहिए.

 

योजनाओं को जमीन पर उतारना प्राथमिकता


मीडिया से बातचीत में उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताएं ही उनकी प्राथमिकता होंगी. उन्होंने दो टूक कहा कि सरकारी योजनाओं को सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहने दिया जाएगा, बल्कि उन्हें धरातल पर लागू कर आम जनता तक उसका लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा.

 

 कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

 

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, आईटीडीए परियोजना निदेशक जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, अन्य कर्मचारी और मीडिया प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही