Ranchi: मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शादाब ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है. लालपुर थाने की पुलिस लगातार शादाब की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. लालपुर थाने की दबिश के कारण दुष्कर्म के आरोपी शादाब ने कोर्ट में सरेंडर किया है.
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले लालपुर थाना क्षेत्र स्थित गोकुल वाटिका अपार्टमेंट में मेडिकल की छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. मेडिकल छात्रा की सहेली ओली विश्वकर्मा ने बर्थडे पार्टी के लिए बुलाई थी, जिसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं, इस मामले में एक आरोपी शादाब फरार चल रहा था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment