Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक अरूप चटर्जी बोले – धनबाद में बढ़ रहा अवैध कारोबार, आंदोलन की दी चेतावनी

Dhanbad: धनबाद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और अवैध कारोबार को लेकर अब जनप्रतिनिधियों की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है. सरकार को समर्थन देने वाले भाकपा माले के निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने धनबाद जिला प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त चेतावनी दी है.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad: धनबाद में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और अवैध कारोबार को लेकर अब जनप्रतिनिधियों की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है. सरकार को समर्थन देने वाले भाकपा माले के निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने धनबाद जिला प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त चेतावनी दी है.


निरसा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि धनबाद जिला सहित निरसा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों हर प्रकार के अवैध कारोबार खुलेआम संचालित हो रहे हैं. उनका आरोप है कि स्थानीय थाना से लेकर जिला स्तर तक तस्करों और अवैध कारोबारियों की गहरी साठगांठ बनी हुई है.


उन्होंने विशेष रूप से नेशनल हाईवे-19 (NH-19) का जिक्र करते हुए कहा कि इस मार्ग का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर तस्करी के लिए किया जा रहा है. दिनदहाड़े कोयला चोरी, बालू तस्करी, लोहा चोरी, गौ तस्करी, मांगुर मछली और अन्य मछलियों की अवैध ढुलाई जारी है. यही नहीं इसके अलावा नकली लॉटरी की छपाई कर पश्चिम बंगाल भेजा रहा है.


विधायक ने यह भी कहा कि जलापूर्ति पाइप तक की चोरी थाना के सामने से हो रही है और इसमें भी पुलिस की भूमिका संदिग्ध है. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुधारने के बजाय प्रशासन और पुलिस इन अवैध गतिविधियों को संरक्षण दे रहे हैं, जिससे अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. अरूप चटर्जी ने कहा कि अब तक उन्होंने सरकार का हिस्सा होने के नाते संयम बरता, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अब अवैध कारोबारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान नहीं किया जा रहा है.


उन्होंने जिला प्रशासन को दो दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में अवैध गतिविधियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे जनता के साथ सड़कों पर उतरेंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि नेशनल हाईवे पर पंडाल लगाकर अवैध कारोबार से जुड़े वाहनों को रोका जाएगा और जन आंदोलन छेड़ा जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही