Search

 
 
 

Baharagora: नेत्र उत्सव के साथ महाप्रभु ने दिए नवयौवन रूप में दर्शन, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथ यात्रा

प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय जगन्नाथ मंदिरों में बुधवार को 'नेत्र उत्सव' बेहद हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया, जिसके साथ ही पिछले 15 दिनों के एकांतवास (विश्राम) के बाद महाप्रभु जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र और बहन सुभद्रा ने भक्तों को अपने दिव्य 'नवयौवन रूप' में दर्शन दिए.
 

Baharagora: प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय जगन्नाथ मंदिरों में बुधवार को 'नेत्र उत्सव' बेहद हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया, जिसके साथ ही पिछले 15 दिनों के एकांतवास (विश्राम) के बाद महाप्रभु जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र और बहन सुभद्रा ने भक्तों को अपने दिव्य 'नवयौवन रूप' में दर्शन दिए. 

 

 

इस पावन अवसर पर पाटपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में मुख्य पुजारी दुर्गा पद पाठक द्वारा महाप्रभु का अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसके बाद संध्याकाल में स्थानीय कीर्तन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा और देर रात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. 

 

गौरतलब है कि देव स्नान पूर्णिमा के बाद से ही अस्वस्थ होने के कारण महाप्रभु विश्राम गृह में थे, और अब इस नेत्र उत्सव के संपन्न होते ही बहरागोड़ा में 16 जुलाई को निकलने वाली भव्य रथ यात्रा का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिसके स्वागत के लिए सभी मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही