Search

 
 
 

बहरागोड़ा: रक्तदान जागरूकता के लिए 'मैत्री संगठन' सम्मानित

जमशेदपुर स्थित एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में मैत्री संगठन को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए गुरुवार को सम्मानित किया गया.
 

Baharagora: जमशेदपुर स्थित एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में मैत्री संगठन को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए गुरुवार को सम्मानित किया गया. यह सम्मान वर्ष 2024–25 के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान जागरूकता और आपातकालीन सहायता के लिए दिया गया है. 

 

जिसमें प्रमुख रूप से झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय कार्य के साथ-साथ युवाओं को पहली बार रक्तदान के लिए प्रेरित करना शामिल है. इसके अलावा जरूरतमंद छात्रों और मरीजों को समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए सम्मानित किया गया. संगठन के प्रतिनिधि संदीप कुमार साव ने सम्मान ग्रहण करते हुए कहा कि संगठन केवल रक्तदान ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में भी निरंतर प्रयासरत है. कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने संगठन के बहुआयामी सामाजिक कार्यों की सराहना की.

 


मैत्री संगठन की ओर से डॉ. सुमन घोष, पंकज करण, धर्मेंद्र साव, पारबती शंकर बट्टाब्याल, पंकज पांडा, अरिंदम महापात्र, रंजन शीत, प्रशांत कुमार, देबाशीष नायक एवं नंदन सहित सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही