Search

 
 
 

ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर सरकारी बैंकों में रहा हड़ताल, कामकाज रहा ठप, सड़कों पर जताई नाराजगी

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने भारत–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में गुरुवार को देशव्यापी ‘भारत बंद’ का आह्वान किया. जिसका असर साफ दिखाई दिया. कई प्रतिष्ठानों में कामकाज ठप रहे और नए श्रम कानून का पुरजोर तरीके से विरोध किया गया.
 

Chakradharpur: केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने भारत–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में गुरुवार को देशव्यापी ‘भारत बंद’ का आह्वान किया. जिसका असर साफ दिखाई दिया. कई प्रतिष्ठानों में कामकाज ठप रहे और नए श्रम कानून का पुरजोर तरीके से विरोध किया गया.

 

बता दें, 12 फरवरी को ही देशभर के बैंक कर्मचारी संगठनों ने भी राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई. जिसमें ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और बैंक एंप्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया शामिल है. जिसके कारण बैंककर्मी बैंक बंद कर सड़कों पर उतर आए. इसी के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार को सरकारी बैंक कर्मियों ने हड़ताल में शामिल होकर बैंक के बाहर नाराजगी जताई.


जिले के चाईबासा, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, गोइलकेरा, बंदगांव, आनंदपुर,मझगांव, जगन्नाथपुर व अन्य प्रखंड के सरकारी बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा. सरकारी बैंक कर्मियों के हड़ताल में शामिल होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. खासकर जानकारी के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा. 

 


चक्रधरपुर के पवन चौक के समीप स्थित केनरा बैंक के हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हम सभी हड़ताल में शामिल हुए हैं. बैंक कर्मियों ने कहा कि यूनियन की मांगों का हम सभी समर्थन करते हैं. इधर पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर, मनोहरपुर में ट्रेड यूनियन के हड़ताल में शामिल होकर मजदूरों ने सड़क पर टायर जलाकर व विरोध रैली निकालकर नाराजगी जताई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही