Search

 
 
 

Baharagora: बरसोल से नाबालिग लड़की लापता, तलाश में जुटी  पुलिस

प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में लड़की के पिता मुक्ति कुमार सोम की लिखित शिकायत पर बरसोल थाना में कांड संख्या 19/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
 

Baharagora (Himangshu Karan): प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में लड़की के पिता मुक्ति कुमार सोम की लिखित शिकायत पर बरसोल थाना में कांड संख्या 19/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

 

शिकायत के अनुसार, 15 जुलाई की रात नाबालिग अचानक घर से लापता हो गई. परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. बाद में उन्हें जानकारी मिली कि गोपालपुर पोस्ट ऑफिस में कार्यरत चपरासी (पिऑन) सुनील शर्मा कथित रूप से लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है.

 

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से बेटी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.इस मामले में बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. नाबालिग की तलाश के लिए पुलिस की टेक्निकल सेल की भी मदद ली जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही