Search

 
 
 

Dhanbad news : पेपर लीक के खिलाफ इंडी गठबंधन का धरना, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में सोमवार को इंडिया गठबंधन के बैनर तले धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया.
 

Dhanbad : दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में सोमवार को इंडिया गठबंधन के बैनर तले धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया.धरने में गठबंधन के विभिन्न दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

 

प्रदर्शनकारियों ने देशभर में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कानून बनाकर त्वरित और कठोर कार्रवाई करने की मांग की.साथ ही परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने पर भी जोर दिया.

 

धरने के दौरान वक्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की. उनका कहना था कि जब तक पेपर लीक मामलों के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती और परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार नहीं किए जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

 

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि शिक्षा और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने केंद्र सरकार से छात्रों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही