Search

 
 
 

बहरागोड़ाः विधायक समीर मोहंती ने 33 सखी मंडल की दीदियों को बांटी सिलाई मशीन

विधायक समीर मोहंती ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना है. ताकि वे केवल गृहिणी न रहें, बल्कि अपने परिवार की आय में सक्रिय भागीदार बन सकें. उन्होंने सखी मंडल की दीदियों के प्रयासों की सराहना की.
 

Himangshu karan


Baharagora : महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें स्थानीय विधायक समीर मोहंती ने 33 सखी मंडल की दीदियों के बीच कल्याण विभाग की ओर से दी गई सिलाई मशीनें बांटीं. ये सखी मंडल झारखंड स्टेट लाइवलीहुड्स प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) से जुड़ी हैं. 


विधायक समीर मोहंती ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना है. ताकि वे केवल गृहिणी न रहें, बल्कि अपने परिवार की आय में सक्रिय भागीदार बन सकें. उन्होंने सखी मंडल की दीदियों के प्रयासों की सराहना की और उम्मीद जताई कि ये सिलाई मशीनें उनके हुनर को एक नया आयाम देंगी और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करेंगी.


कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई ये सिलाई मशीनें 33 अलग-अलग सखी मंडलों की दीदियों को मिली हैं. वे इन मशीनों का उपयोग कर कपड़े सिलने और स्थानीय बाजार में अपनी कारीगरी बेचने का कार्य शुरू कर सकेंगी. सिलाई मशीन पाकर सखी मंडल की दीदियों के चेहरे खिल उठे. उन्होंने विधायक और विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अब बेहतर तरीके से अपने परिवार का आर्थिक संबल बन सकेंगी. मौके पर बीडीओ केशव भारती, सीओ राजाराम सिंह मुंडा, बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, निर्मल दुबे, मनोरंजन होता सहित कई गणमान्य व्यक्ति और JSLPS के पदाधिकारी मौजूद रहे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही