Search

 
 
 

बहरागोड़ाः राष्ट्रीय मूल्यांकन टीम ने किया दो उप-स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

मूल्यांकन टीम ने बहरागोड़ा प्रखंड के बांसदा व मटिहाना उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया. टीम ने दोनों उप स्वास्थ्य केंद्रों का बिंदुवार मूल्यांकन किया. यह मूल्यांकन डॉ. एंजेलिन जौनर व डॉ. शेखर लाल प्रधान के नेतृत्व में किया गया.
 

Himangshu karan


Baharagora : राष्ट्रीय मूल्यांकन टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के बांसदा व मटिहाना उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने दोनों उप स्वास्थ्य केंद्रों का बिंदुवार मूल्यांकन किया. यह मूल्यांकन डॉ. एंजेलिन जौनर व डॉ. शेखर लाल प्रधान के नेतृत्व में किया गया. 


टीम ने दोनों उप स्वास्थ्य केंद्रों की वर्तमान स्थिति का बारीकी से आकलन किया. टीम का साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस रहा. केंद्रों में दवाओं का स्टॉक व प्रबंधन के बारे में जानकारी ली गई. साथ ही वहां मौजूद एएनएम से वैक्सीनेशन कार्यक्रम के संचालन और कवरेज के संबंध में भी जानकारी ली गई. निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू मौके पर मौजूद रहे. बताया गया कि मूल्यांकन के बाद राष्ट्रीय टीम द्वारा इन केंद्रों को एक निर्धारित 'ग्रेड' प्रदान किया जाएगा, जो स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को दर्शाता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही