Search

बहरागोड़ा: स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की नई टीम घोषित; अन्नपूर्णा बाहूति को फिर मिली कमान

Baharagora (Himangshu karan): झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की प्रखंड इकाई ने अपनी सांगठनिक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है. रविवार को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परिसर में आयोजित एक विशेष बैठक में संघ की पुरानी कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया. 


अन्नपूर्णा बाहूति की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संगठन के हितों और भविष्य की रणनीतियों पर गहन चर्चा हुई. गठित की गई नई समिति में सत्यवान प्रधान को संरक्षक और अनिता भेंगराज को सम्मानित अध्यक्ष के रूप में मार्गदर्शक की भूमिका सौंपी गई है. अन्नपूर्णा बाहूति को उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए पुनः अध्यक्ष चुना गया है. संगठन को गति देने के लिए दिनेश घोष को वरीय उपाध्यक्ष तथा पंकज महतो व अमृत लाल देको उपाध्यक्ष बनाया गया है.

 

वहीं प्रखंड मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कालीपद देहुरी को दी गई है, जबकि सुभेन्दु बोस सहायक मंत्री के रूप में कार्य करेंगे. संगठन के अन्य प्रमुख पदों पर सरिता कुमारी व देवाशीष साहु (संयुक्त मंत्री), दीपक कुमार घोष (कोषाध्यक्ष) और कल्पना पोलाई (संघर्ष मंत्री) का चयन किया गया है. 


महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सुप्रिया भोल को महिला उपसमिति और वेरनादत्त भेंगराज को महिला उप संयोजिका नियुक्त किया गया है. इसके अलावा उमा शंकर महतो, बंटेश सिंह, निशू कुमारी, रमेश हेम्ब्रम और सनत कुमार बेरा को कार्य समिति सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है, ताकि स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//