Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Baharagora News : +2 उच्च विद्यालय के 100 वर्ष पूरे, 24 मई को होगी महत्वपूर्ण बैठक

क्षेत्र के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक, +2 उच्च विद्यालय बहरागोड़ा के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी 24 मई 2026 को शाम 5:00 बजे विद्यालय परिसर में पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय परिवार के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजीत की गई है.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan

Baharagora: क्षेत्र के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक, +2 उच्च विद्यालय बहरागोड़ा के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आगामी 24 मई 2026 को शाम 5:00 बजे विद्यालय परिसर में पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय परिवार के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजीत की गई है

 

इस ऐतिहासिक शताब्दी वर्षगांठ को एक भव्य और यादगार उत्सव के रूप में मनाने की तैयारियों को लेकर बुलाई गई इस बैठक के संबंध में प्रधानाध्यापक कमलेश सीट ने बताया कि कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एक 'शताब्दी समारोह समिति' के गठन पर चर्चा की जाएगी.

 

इसके साथ ही, विद्यालय के 100 वर्षों के सफरनामे, पूर्व शिक्षकों के योगदान और मेधावी छात्रों की सफलताओं पर आधारित एक विशेष स्मारिका (स्मृति पत्रिका) प्रकाशित करने पर विचार-विमर्श होगा और साल भर आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिताओं व सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी.

 

प्रधानाध्यापक ने इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने और इसे यादगार बनाने के लिए देश-विदेश में रह रहे विद्यालय के सभी पूर्व छात्रों तथा संबंधित शुभचिंतकों से बैठक में शामिल होने की भावपूर्ण अपील की है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही