Search

 
 
 

Baharagora News : बंगाल समाज की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंदिरों में गूंजा 'हर-हर महादेव'

बंगाल समाज की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर बहरागोड़ा क्षेत्र के सभी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.
 

Baharagora (Himangshu karan): बंगाल समाज की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर बहरागोड़ा क्षेत्र के सभी शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.

 

झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा-तीन राज्यों की सीमा पर स्थित पौराणिक चित्रेश्वर शिव मंदिर में विशेष उत्साह देखने को मिला, जहां दूर-दराज से पहुंचे शिवभक्तों ने पवित्र शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की. 

 

मंदिर कमेटी द्वारा अरघा सिस्टम की सुचारू व्यवस्था और बरसोल पुलिस बल की मुस्तैदी के बीच भक्तों ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण जलाभिषेक किया. इसके साथ ही बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र के पाटपुर, थाना परिसर, महूलडांगरी, डूंगरी, भंडारसोल स्थित शिव मंदिरों समेत क्षेत्र के अन्य सभी शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और हर-हर महादेव व बम-बम भोले के गूंजते जयघोष से पूरा बहरागोड़ा क्षेत्र शिवभक्ति के अलौकिक रंग में सराबोर नजर आया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही