Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Baharagora  News : उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने निकाली नशामुक्त जागरूकता रैली

मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को सचेत करने तथा इसकी रोकथाम के उद्देश्य से कुमारडूबी दरखुली उच्च विद्यालय परिवार की ओर से पोषक क्षेत्र में एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई.
Advertisement
Advertisement

Himangshu karan

 

Baharagora : मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को सचेत करने तथा इसकी रोकथाम के उद्देश्य से कुमारडूबी दरखुली उच्च विद्यालय परिवार की ओर से पोषक क्षेत्र में एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई.

 

 

विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर विभिन्न गांवों व प्रमुख मार्गों से गुजरी इस रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहां विद्यार्थियों ने हाथों में बैनर व तख्तियां थामे और नशा मुक्ति के गगनभेदी नारे लगाते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया.

 

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों ने नशा को युवाओं के उज्जवल भविष्य और समाज के लिए एक गंभीर खतरा बताते हुए 'जागरूकता' को ही इसकी रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम बताया, जिसके बाद कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाध्यापक (एचएम) खेलाराम माझी, प्रीतम सोले, देवगोपाल साव, समीर कुमार साव और सुभाष चन्द्र महतो सहित उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही