Search

 
 
 

Baharagora News : छत से गिरने से मासूम की मौत, परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे शिक्षक

प्रखंड अंतर्गत कुमारडूबी पंचायत के निरंजनपुर गांव में रविवार की आधी रात को एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम विद्युत मुंडा की छत से गिरकर मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
 

Himangshu karan


Baharagora : प्रखंड अंतर्गत कुमारडूबी पंचायत के निरंजनपुर गांव में रविवार की आधी रात को एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय मासूम विद्युत मुंडा की छत से गिरकर मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. 

 

बताया जाता है कि उपेन मुंडा का पांच वर्षीय पुत्र विद्युत मुंडा रविवार रात बिजली न होने के कारण अपने परिवार के साथ घर की छत पर सोया हुआ था, तभी आधी रात को वह नींद में उठकर नीचे जाने के क्रम में अनियंत्रित होकर छत से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए बहरागोड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, परंतु अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया. 

 

इस घटना के बाद सोमवार सुबह सरस्वती शिशु मंदिर (पाठपुर, दरखुली) के शिक्षक रोहित कुईला, शक्ति कुमार साहू, गौरी शंकर गंड, राजेश कुईला और सुकुमार साहू सहित कई ग्रामीणों ने मृतक के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही