Himangshu karan
Bahragora News : बहरागोड़ा प्रखंड के दिघी गांव में दंड क्षेत्र मांझी समाज की शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई. जिसमें समाज के लोगों ने झारखंड में अब तक अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा न मिलने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया.
इसे भी पढ़ें...
साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में उनके समाज को एससी का दर्जा प्राप्त है, लेकिन झारखंड में यह सुविधा न मिलने के कारण उनके बच्चे छात्रवृत्ति और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं. उक्त बैठक में लोगों ने अपनी बदहाली बयां करते हुए बताया कि कई परिवार दूसरों के घरों में काम करके जीवनयापन करने को मजबूर हैं.
मानसून के दौरान घरों में पानी भर जाने से रहने व भोजन बनाने तक की गंभीर समस्या पैदा हो जाती है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर चुनाव के समय किए गए वादों को भूलने और उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए समाज के लोगों ने सरकार से शीघ्र एससी का दर्जा देने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग की.
इस मौके पर प्रदीप दलाई, सुभाष दिगार, मिहिर बाग, देवाशीष नमाता, मनशा दलाई, खातु दलाई, नंदलाल बाग, संभु नाथ दलाई, सुजीत सेनापति, विजय सेनापति, गोकुल नायक, गौरांग माली, भोलानाथ खमराइ, तापस चालक, स्वपन दलाई, महेंद्र धावडिआ, शंकर खामराइ, गोपाल माली, अर्जुन नायक, अजित देहुरी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

