Search

 
 
 

Baharagora News : पंचायत सहायकों ने विधायक से की मुलकात, दो सूत्री मांगों पर सौंपा पत्र

बाजार स्थित विधायक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पंचायत सहायक संघ के गुड़ाबांदा प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार करण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती से मुलाकात की.
 

Baharagora(Himangshu karan): बाजार स्थित विधायक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को पंचायत सहायक संघ के गुड़ाबांदा प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार करण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती से मुलाकात की.

 

 

संघ ने विधायक को अपनी दो सूत्री मांगों से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा, जिसमें सरकार से उचित मानदेय देने तथा सेवा के स्थायीकरण की प्रमुख मांग रखी गई.पंचायत सहायकों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए जल्द से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की अपील की. इस मौके पर पंचायत सहायक संघ की ओर से कृपासिंधु दलाई, देवाशीष पातर, जयंत कुंडू, संजय पातर, सुरेंद्रनाथ मुर्मू, महेश्वर महतो और राम रंजन घोष सहित कई सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही