Search

 
 
 

Baharagora News: रंकिनी मिनी स्टेडियम बना शराबियों का अड्डा, लोगों में आक्रोश

खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से वर्ष 2025 में सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक समीर महंती ने रंकिनी मिनी स्टेडियम का उद्घाटन किया था. वह आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. क्योंकि यह खेल के मैदान से अधिक शराबियों का अड्डा बन चुका है.
 
Baharagora (Himangshu karan): खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से वर्ष 2025 में सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक समीर महंती ने रंकिनी मिनी स्टेडियम का उद्घाटन किया था. वह आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. क्योंकि यह खेल के मैदान से अधिक शराबियों का अड्डा बन चुका है. आलम यह है कि शाम ढलते ही असामाजिक तत्व क्रिकेट पिच पर महफिल जमा लेते हैं.
नशेरी यहां शराब पीते ही है, साथ ही जाते-जाते शराब की खाली बोतलें व डिस्पोजल वहीं छोड़ जाते हैं. कई बार बोतलें मैदान में ही फोड़ दी जाती हैं. जिससे सुबह अभ्यास करने आने वाले खिलाड़ियों के चोटिल होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है. प्रशासन की शिथिलता के कारण शराबियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि प्रतिबंधित सार्वजनिक स्थान होने के बावजूद यहां बेखौफ जाम छलकाए जा रहे हैं.
जिससे स्थानीय खिलाड़ियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. अब खिलाड़ियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि स्टेडियम में नियमित गश्ती सुनिश्चित की जाए और गंदगी फैलाने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो. ताकि इस मिनी स्टेडियम की गरिमा और खेल का सुरक्षित माहौल वापस लौट सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही