Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Baharagora News : 3 साल से अधर में लटका है 'बहरागोड़ा-गांडानाटा' सड़क का मरम्मत कार्य

जिला परिषद बस टर्मिनल से गांण्डानाटा तक 'मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना' के तहत स्वीकृत विशेष मरम्मती कार्य पिछले तीन सालों से अधर में लटका हुआ है, जिसके कारण दर्जन भर गांवों की बड़ी आबादी को रोजाना बदहाल यातायात और धूल-मिट्टी तथा बरसात में कीचड़ का दंश झेलने पर मजबूर होना पड़ रहा है.
Advertisement
Advertisement

Baharagora (Himangshu karan): जिला परिषद बस टर्मिनल से गांण्डानाटा तक 'मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना' के तहत स्वीकृत विशेष मरम्मती कार्य पिछले तीन सालों से अधर में लटका हुआ है, जिसके कारण दर्जन भर गांवों की बड़ी आबादी को रोजाना बदहाल यातायात और धूल-मिट्टी तथा बरसात में कीचड़ का दंश झेलने पर मजबूर होना पड़ रहा है. 

 

 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में 5 करोड़ 55 लाख 75 हजार की भारी-भरकम लागत से स्वीकृत इस 12 किलोमीटर लंबी सड़क के जीर्णोद्धार का शिलान्यास बड़े तामझाम के साथ किया गया था, जिसके बाद लगभग दो साल पहले संवेदक ने सिर्फ गड्ढों में गिट्टी-मिट्टी भरवाकर खानापूरी कर दी लेकिन  सड़क निर्माण का कार्य संपूर्ण नहीं किया गया. 

 

हालांकि, उस शुरुआती दिखावे के बाद से आज तक विभागीय उदासीनता के चलते सड़क निर्माण की दिशा में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया गया है. नतीजतन, करोड़ों रुपये का बजट पास होने के बावजूद बुनियादी सड़क सुविधा के अभाव में स्थानीय ग्रामीणों का जीवन बेहाल है और शासन-प्रशासन की इस बेरुखी को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही